विटामिन डी की कमी के बिना लक्षण: स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सतर्क रहें

शरीर एक मशीन है और इसमें खराबी आना आम बात है। बाल झड़ना, झुर्रियां आना, कमजोरी, दिखना कम होना जैसी समस्याएं देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दिक्कत कहां है। मगर एक बीमारी बहुत खतरनाक है और उसके लक्षण आंखों से दिखने की संभावना बहुत कम होती है। यह अंदर ही अंदर शरीर को नुकसान पहुंचाने लगती है।

यह समस्या विटामिन डी की कमी है, जिसपर ध्यान ना दिया जाए तो यह खतरनाक ऑस्टियोपोरोसिस बन सकती है। डाइटिशियन श्वेता पांचाल के मुताबिक विटामिन डी के 5 लक्षण आंखों से नहीं दिखते हैं, मगर साइलेंट किलर की तरह अंदर नुकसान पहुंचाते रहते हैं। इन समस्याओं के होने पर एक ब्लड टेस्ट करवाकर जरूर देख लें।
 
विटामिन डी की कमी के साइलेंट लक्षण

​कैल्शियम-फॉस्फोरस ना मिलना

डाइटिशियन के मुताबिक विटामिन डी की कमी से शरीर कैल्शियम और फॉस्फोरस अवशोषित नहीं कर पाता है। जिससे हड्डियों को ये मिनरल नहीं मिल पाते। धीरे-धीरे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है।

हड्डियों से चूस लेता है ताकत

कैल्शियम अवशोषण ठीक से नहीं हो रहा है और शरीर में जरूरत बढ़ती जाती है तो फिर शरीर गलत कदम उठाता है। वो हड्डियों से कैल्शियम छीनने लगता है और खून में भेज देता है। इससे हड्डियां और ज्यादा कमजोर हो जाती हैं।

ब्लड प्रेशर हो जाएगा हाई

डाइटिशियन ने बताया कि विटामिन डी की कमी से बीपी की बीमारी भी हो सकती है। ब्लड प्रेशर सामान्य नहीं रहता तो यह विटामिन डी की कमी का साइलेंट लक्षण है। ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने के लिए कैल्शियम बहुत महत्वपूर्ण है।

इम्यूनिटी का रखें ख्याल

विटामिन बीमारी से बचाने के लिए महत्वपूर्ण है। विटामिन डी की कमी होने पर इम्यूनिटी बेकार हो जाती है। आपके बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। संक्रमण आसानी से आपको शिकार बना लेते हैं और गंभीर अंजाम भुगतना पड़ सकता है।

मेंटल हेल्थ भी होती है खराब

इस कमी से डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। दुनिया में जहां भी बहुत ज्यादा धूप नहीं आती, वहां पर हमेशा विटामिन डी के सप्लीमेंट दिए जाते हैं ताकि इसकी कमी ना हो पाए। डिप्रेशन मरीजों को दुनिया से काट देता है और अकेला कर देता है।

धूप में सुखाकर खाएं मशरूम

विटामिन डी लेने के लिए धूप में बैठना चाहिए। लेकिन भागदौड़ के कारण ऐसा करना बहुत मुश्किल काम है। इसकी जगह आप मशरूम का सेवन करें और इसकी सब्जी बनाने से पहले इस फूड को धूप में सुखा लें। यह विटामिन डी को बढ़िया तरीके से सोख लेता है।

Source : Agency

5 + 5 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]