करीब 5 साल चले प्रेम प्रसंग के बाद हिंदु युवक से मंदिर में लिए सात फेरे, प्रेमी के लिए इस्‍लाम छोड़ अपनाया हिंदू धर्म

महोबा
उत्तर प्रदेश के महोबा में मुस्लिम युवती ने मोहब्बत के लिए मजहब की दीवार ही तोड़ दी। करीब 5 साल चले प्रेम प्रसंग के बाद मंगलवार को हिंदु युवक से गौरैया माता मन्दिर में शादी कर ली और आरजू राइन से अपना नाम बदल कर आरती जायसवाल बन गईं। वर पक्ष के परिवारिजन और हिन्दू संगठन के लोग इस विवाह के साक्षी बने। सभी ने दोनों को सुखी दांपत्य जीवन बिताने का आर्शीवाद दिया। वहीं परिवार ने सरकारी मदद और सुरक्षा की मांग की है।

वर पक्ष के परिवारीजन और हिंदू संगठन के लोग बने साक्षी
कहते हैं कि मोहब्बत में अपने प्यार को पाने के लिय प्रेमी हर कोशिश करते है और कुछ ऐसा ही किया महोबा जिले के पनवाड़ी कस्बे की रहने वाली युवती आरजू राइन ने। कस्बे के ही हिन्दू युवक दिनेश जायसवाल और आरजू की 5 वर्ष पूर्व मुलाकात हुई। ये मुलाकात दोस्ती के एंड धीरे धीरे प्रेम में बदल गई। दोनों एक दूसरे के साथ प्यार में इस कदर खोए कि साथ जीने मरने की कसमें खा बैठे। मगर भूल गए कि इनके प्रेम में इनके धर्म भी आड़े आ सकते हैं। आरजू और दिनेश के बीच में पांच साल तक चले प्रेम प्रसंग में दोनों के परिवारीजन लगातार विरोध कर रहे थे। लेकिन दोनों के बीच अटूट प्रेम में आरजू दिनेश के साथ विवाह करने के लिए अड़ी रही। परिवारों के विरोध के चलते प्रेमी जोड़ा घर से भाग गया जहां दोनों ने आपसी सहमति से शादी कर ली और साथ रहने लगे। अब जब पांच साल बाद दोनों अपने गांव वापस लौटे तो दोनो ने मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से विवाह कर लिया। जिसके साक्षी वर पक्ष के परिवारीजन और हिंदू संगठन के लोग बने है।

मुझे बचपन से ही हिंदू धर्म में आस्था रही है: आरती
आरजू राईन ने हिंदू धर्म अपनाते हुए अपने प्रेमी का हाथ थाम लिया। दोनों ने हिंदू संगठन और वर पक्ष के परिजनों के समक्ष पनवाड़ी के गौरैया माता मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए। इसके बाद आरजू ने हिन्दू धर्म अपनाते हुए अपना नाम बदलकर आरती जायसवाल रख लिया। आरजू से आरती जायसवाल बनी दुल्हन ने जय श्रीराम का जयकारे लगाते हुए कहा कि मेरा नाम अब आरजू राइन से बदल कर आरती जयसवाल हो गया है। मैंने हिंदू धर्म अपनाते हुए दिनेश जायसवाल से शादी कर ली है और मैं बहुत खुश हूं। आरती बताती है कि उसे बचपन से ही हिंदू धर्म में आस्था रही है और अपने घर के दरवाजे पर नवरात्रि में स्थापित होने वाले मूर्ति पंडालों में जाकर शामिल होती थी और धीरे धीरे उसकी इस धर्म में श्रद्धा बढ़ती गई और अब उसने दिनेश से शादी कर ली है अब वह भी हिंदू धर्म मानती है।

मां ने सरकार से लगाई गुहार
वहीं दिनेश जायसवाल ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व उसका आरजू के साथ प्रेम हो गया था, परिवार के लोग नहीं माने। वह दोनों ही घर से भाग गए और अब वापस आकर मंदिर में शादी की है। जिससे दोनों प्रसन्न है। मेरे परिवार के लोगों ने भी उसे अपना लिया है और अपनी बहू माना है अब वह आरजू नहीं बल्कि आरती है। उसने सरकार से मदद की भी मांग की है। वहीं दिनेश की मां सरस्वती जायसवाल बताती हैं कि वह अपने पुत्र के विवाह से खुश हैं और उनकी बहु जो पहले मुस्लिम थी उसने भी हिंदू धर्म अपना लिया है। अब वह चाहती है कि सरकार इनकी सुरक्षा पर ध्यान दें, साथ ही इनको सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए ताकि अपना परिवार चला सके।

 

Source : Agency

12 + 9 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]