घर के वास्तु दोषों को आसानी से कर सकते हैं दूर

लॉकडाउन के बीच इन दिनों सभी अपने घरों में हैं। इस समय का उपयोग हम अपने घर में मौजूद वास्तु दोषों को दूर करने में कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र में इन दोषों को दूर करने के लिए कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।  

घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर से बड़ा सा स्वास्तिक बनाएं। ऐसा करने से घर में मौजूद वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। पानी में नमक और फिटकरी मिलाकर घर में पोंछा लगाएं। घर में सुबह शाम कंडे को प्रज्ज्वलित कर कपूर का धुआं करें। घर में कलह-क्लेश न होने दें। घर में अगर परिजन प्रसन्न हैं तो ऊर्जा की शुद्धि हो जाती है। घर में तुलसी का पौधा लगाएं। घर के अंदर सप्ताह में दो दिन कच्चे नीम पत्ती की धूनी जलाएं। घर में जो घड़ियां बंद हों, उन्हें हटा दें। पूरे परिवार की फोटो लकड़ी के फ्रेम में जड़वाकर घर की पूर्व दीवार पर लगाएं। घर में सुबह शाम चंदन की अगरबत्ती जलाएं। जिस कमरे में सोते हैं, वहां कूड़ा-करकट, पुराना सामान हटा दें। ऐसा होने पर स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अगर घर में कोई परिजन उदास रहता है तो पीतल से बने शेर को घर में लगा सकते हैं। इसे घर में पूर्व दिशा में स्थापित करें। घर में अखंड रामायण का पाठ करें। घर में पैसे रखने का स्थान या तिजोरी का मुख दक्षिण दिशा में है तो इसे उत्तर दिशा की ओर कर दें।

Source : Agency

15 + 9 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]