अक्सर पति-पत्नी के बीच न चाहते हुए भी मामूली बात को लेकर तनाव हो जाता है। जो बाते हंसी-मजाक में टाली जा सकती हैं, वह भी विवाद का रूप ले लेती है। इस लड़ाई-झगड़े में वास्तु महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- बेडरूम में खिड़की जरूर होनी चाहिए। सुबह-सवेरे सूर्य की किरणें बेडरूम में अपनी रोशनी बिखेरे तो यह आध्यात्मिक और स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहता है।
- मुख्यद्वार की ओर पैर करके न सोएं।
- सुखी दांपत्य जीवन के लिए शयनकक्ष में दो गमले रखें।
- धन की कमी को दूर करने के लिए चावल के कुछ दाने किसी बर्तन अथवा सजावटी शो पीस में डालकर बेडरूम में रखें।
- दंपत्ति में लड़ाई-झगड़ा रहता हो तो सिरेमिक पॉट में लाल रंग की दो मोमबत्तियां जलाएं।
- बेडरूम को खूब सजा-संवार कर रखें, गंदगी न फैलाएं। इससे माहौल खुशनुमा बना रहता है।
- प्यार की डोर को मजबूत करने के लिए सिरेमिक की बनी विंड चाइम लगाएं।
- बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल खिड़की अथवा बैड के सामने न रखें।
- बैड के अतिरिक्त अन्य फर्नीचर धनुषाकार, अर्धचन्द्राकार या वृत्ताकार न लें, इससे घर में अनचाहे रोग उत्पन्न होते हैं। पारिवारिक सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आती रहती हैं।
- बेडरूम में वो चित्र लगाएं जिससे मन को खुशी मिले बजाय की युद्ध, लड़ाई, डूबते सूर्य, मृत व्यक्ति या पशु-पक्षियों के चित्र। इन चित्रों से नेगेटिविटी बढ़ती है।
- बेडरूम का पेंट हल्के रंग का होना चाहिए। एक ही रंग का पेंट सारे बेडरूम में होना चाहिए।
Source : Agency