भागलपुर में बरातियों से भरी स्कॉर्पियो पर हाईवा पलटने से छह की मौत

भागलपुर.

भागलपुर में बरात गाड़ी पर हाईवा पलटने से स्कॉर्पियो में सवार छह बराती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से मायागंज अस्पताल, भागलपुर पहुंचाया गया है। घटना कहलगांव मुख्य मार्ग एनएच-80 स्थित घोघा के आमापुर के पास की है। घटना रात करीब 11.30 बजे की है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।

मृतकों की पहचान संचित कुमार (28), अभिषेक कुमार( 18), परिमल दास (21), छोटू मंडल (स्कार्पियो चालक), अमित दास (30) और पंकज कुमार के रूप में की गई है। इस घटना में कैलाश दास (60) सहित दो लोग घायल हैं, जिनका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। भागलपुर में बरात गाड़ी पर हाईवा पलटने से स्कॉर्पियो में सवार छह बराती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से मायागंज अस्पताल, भागलपुर पहुंचाया गया है। घटना कहलगांव मुख्य मार्ग एनएच-80 स्थित घोघा के आमापुर के पास की है। घटना रात करीब 11.30 बजे की है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।

Source : Agency

14 + 11 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]