झारखंड- में बारिश के साथ पलामू और संताल के जिलों में हीटवेव का भी अलर्ट

रांची.

झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार की शाम पांच बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। दोपहर दो बजे कोकर-बूटी रोड में तेज बारिश हुई। वहीं, शाम में हिनू और आसपास के कई इलाकों में छिटपुट बारिश हुई। जबकि, कटहल मोड़ और मेन रोड और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इन इलाकों में तेज हवा की रफ्तार करीब 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रही।

मौसम में आए इस बदलाव से दिनभर धूप और गर्म हवा चलने से बेचैन शहरवासियों को इससे काफी राहत मिली। राजधानी में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

इन इलाकों में होगी बारिश
झारखंड के अंदर रांची और आसपास समेत दक्षिणी हिस्से और संताल के जिलों में अगले तीन दिन मौसम में बदलाव होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान बारिश हो सकती है। राज्य में 14 जून से बारिश की गतिविधि बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

इन इलाकों में हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन राज्य के उत्तर स्थित पलामू और संताल के जिलों में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रांची समेत राज्य के शेष भागों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी रहेगा। इस दौरान पलामू को छोड़कर अन्य भागों में मौसम बदलाव के साथ आंधी-पानी की भी संभावना जाहिर की गई है।

गढ़वा का तापमान सबसे अधिक 45 डिग्री से ऊपर
पलामू से लेकर संताल तक लू और गर्म लहर ने परेशानी बढ़ायी। सोमवार को राज्य के शेष भागों में भी गर्म हवा की तपिश ने लोगों को सताया। गढ़वा का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 45.3 डिग्री दर्ज किया गया। मेदिनीनगर का तापमान 45.0 डिग्री और देवघर और सरायकेला का 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर का तापमान 43.6 दर्ज किया गया।

जिलों में 10 जून का तापमान डिग्री में ---
गढ़वा 45.3
मेदिनीनगर 45.0
देवघर 44.4
सरायकेला 44.4
जामताड़ा 44.3
गिरिडीह 43.6
जमशेदपुर 43.6
गोड्डा 42.9
बोकारो 42.5
चतरा 41.9
लातेहार 41.9
रामगढ़ 41.9
प सिंहभूम 41.9
धनबाद 41.1
खूंटी 40.2
रांची 40.0

Source : Agency

5 + 12 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]