अरबी छीलते समय होती है खुजली तो मिनटों में दूर होगी समस्या, अपनाएं ये टिप्स

नई दिल्ली
अरबी की सब्जी खाने में बेहद टेस्टी होती है। इसे कई जगह घुइयां के नाम से भी जाना जाता है। अरबी में फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन के साथ भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। इसमें मौजूद सोडियम,पोटैशियम और मैग्नीशि‍यम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। सेहत के लिए इतनी फायदेमंद होने के बावजूद कई लोग अरबी खाने से सिर्फ इसलिए बचते हैं क्योंकि उसे छिलते समय हाथों में खुजली और सूजन की समस्या होने लगती है। अगर आपका भी हाल कुछ ऐसा ही है तो ये ईजी किचन टिप्स आपकी परेशानी को चुटकियों में दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं अरबी को काटते या छीलते समय होने वाली खुजली से बचने के लिए अपनाने होंगे कया टिप्स।

 
स्‍क्रब का इस्तेमाल-
अरबी छीलने के लिए बर्तन धोने वाले स्क्रब का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए आप सबसे पहले किचन गलव्ज पहनकर स्क्रब से अरबी को रगड़कर उसका छिलका उतरें। इस उपाय को आजमाने से आपके हाथों को कोई नुकसान भी नहीं होगा और अरबी का छिलका भी आसानी से उतर जाएगा।

नारियल का छिलका-
नारियल के छिलके के इस उपाय को आजमाने के लिए उसे गोल मोड़कर अरबी के छिलके को उतारे। ऐसा करने से अरबी के छिलके आसानी से उतर जाएंगे।

तेल-
अरबी का छिलका उतारने से पहले हाथों को अच्छी तरह साफ करके उसमें सरसों का तेल लगा लें। उसके बाद अरबी को काटने से पहले उस पर अच्छी तरह से नमक छिड़क दें। ऐसा करने से अपको हाथों में खुजली और सूजन की समस्या नहीं होगी।

नींबू-
अरबी काटते समय अगर हाथों में खुजली हो रही है तो प्रभावित जगह पर कटे हुए नींबू को रगड़ें। ऐसा करने से तुरंत खुजली से राहत मिलेगी।

Source : Agency

5 + 5 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]