ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा रायबरेली को अपनी जागीर समझने वालों को जनता देगी जवाब


उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अमेठी में इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था। भ्रष्टाचार का आलम यह था कि खेल भी भ्रष्टाचार से अछूते नहीं रहे। कॉमनवेल्थ गेम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बृजेश पाठक ने कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया। अमेठी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश का बेटा होगा।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को अमेठी विधानसभा के गोसाई गंज पहुंचे। यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान वह गोसाई वीर बाबा का दर्शन पूजन किया। उसके बाद उनका काफिला गौरीगंज विधानसभा के शाहगढ़ के लिए रवाना हो गया। डिप्टी सीएम ने चुनावी जनसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार जब तक देश में रही तब तक भ्रष्टाचार ही किया। रायबरेली को अपनी जागीर समझने वालों को यहां की जनता इस बार जवाब देगी और रायबरेली की सीट बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीत रही है। प्रियंका गांधी के प्रचार में आने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनका कोई मतलब नहीं है यह राजपाठ का खेल नहीं है कि कभी पिता राज करे कभी पुत्र राज करें । यहां संविधान का राज है देश की जनता जिसे सिंहासन पर बैठाएगी वही राज करेगा।

डिप्टी सीएम ने कहा कि जलजीवन मिशन के बारे में कोई सोच भी नही सकता था कि घर घर कोई नल लेकर आएगा। विद्युत व्यवस्था पर चर्चा करते हुए आगे कहा कि पहले बिजली एक सप्ताह दिन और एक सप्ताह आती थी। आज 75 जिलों में बिजली 24 घंटे दी जा रही है। सरकारी स्कूल में छात्रों को भरपूर सुविधा दी जा रही है। भाजपा सरकार ने पंचायत भवन बनाकर लोगों को भरपूर सुविधा दी जा रही है। देश में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य में भी भरपूर सुविधा दी जा रही है। आयुष्मान कार्ड बनाकर उनका मुफ्त इलाज कराया जा रहा है।

 

Source : Agency

14 + 1 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]