तीरंदाजी विश्व कप में 14 साल बाद ऐतिहासिक जीत दर्ज की भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने

शंघाई.
भारतीय पुरुष रिकर्व टीम के धीरज बोम्मदेवरा, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव ने मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन दक्षिण कोरिया को पछाड़ते हुए रविवार को यहां 14 साल बाद तीरंदाजी विश्व कप में ऐतिहासिक जीत हासिल की। यह विश्व कप के अंतिम मुकाबले में भारतीय पुरुष रिकर्व टीम की पहली जीत है और इससे आगामी पेरिस ओलंपिक में जगह पक्की करने की उनकी संभावनाओं को बल मिलेगा। भारतीय तीरंदाजों ने 5-1 से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अभी तक तीरंदाजी विश्वकप में भारत ने पांच स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता है।

 

Source : Agency

15 + 1 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]