खुलकर सामने आई विधायक और नपा अध्यक्ष के बीच की फूट

आमंत्रण पत्रों से गायब हो रहा नपा अध्यक्ष का नाम  

मुलताई

मुलताई में नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा और विधायक चंद्रशेखर देशमुख के बीच पिछले एक साल से चल रहे शीत युद्घ अब खुलकर सडक पर आ गया है। जिन कार्यक्रमों में विधायक होते हैं, वहां नगर पालिका अध्यक्ष नहीं दिखाई देते एवं जहां नपा अध्यक्ष होते है, उन कार्यक्रमों से विधायक नदारद रहते हैं। जिससे इन दोनों के बीच चल रही आपसी फूट अब सबके सामने आ गई है। अब यह ल$डाई इतनी ब$ढ गई है कि विभिन्न कार्यक्रमों के आमंत्रण पत्रों से भी नगर पालिका अध्यक्ष का नाम हटाया जा रहा हैं। नगर पालिका क्षेत्र से पांच किमी दूर ताप्ती तट पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के आमंत्रण कार्ड से नगर पालिका अध्यक्ष का नाम गायब है। इस कार्ड पर विधायक के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष सहित कलेक्टर का नाम अंंकित है, लेकिन नपा अध्यक्ष का नाम नहीं है। जबकि कार्यक्रम ताप्ती तट पर आयोजित हो रहा है। सोमवार को केवी के उद्घाटन कार्यक्रम में भी नगर पालिका अध्यक्ष उपस्थित नहीं थे, इसके पहले केवी की स्वीकृति के बाद नगर में लगाए गए बैनरों से भी उनकी फोटो गायब थी। इसी तरह ताप्ती जन्मोत्सव की महाआरती कार्यक्रम में विधायक उपस्थित नहीं थे। अस्पताल में पिछले दिनों आयोजित स्वास्थ्य शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष आमं$ित्रत नहीं थे, यहां केवल विधायक उपस्थित थे।

Source : Rakesh

15 + 11 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]