भुजलिया मनाने उमड़ा जन सैलाब, पृथ्वीराज व आल्हा ऊदल का हुआ युद्ध

छिंदवाड़ा। वर्षों पुरानी भारतीय परम्परा, हमारी संस्कृति का निर्वहन आज भी हर्षोल्लास के साथ किया गया। भादो मास के प्रारंभ होते ही भुजलिया पर्व बड़े धूम धाम के साथ  मनाया गया। भुजलिया पर्व के अवसर पर छोटी बाजार से आल्हा ऊदल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सार्वजनिक भुजलिया उत्सव समिति बड़ी  के तत्वावधान में परम्परानुसार बड़ी माता मंदिर छोटी बाजार से पारंपरिक तरीके से विशाल भुजलिया चल समारोह निकला गया।

भुजलिया चल समारोह का शुभारंभ राम मंदिर एवं माता मंदिर में पूजन के बाद प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक चौधरी चन्द्रभान सिंह, नगर निगम महापौर श्रीमती कांता योगेश सदारंग और अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिगलानी, रमेश पोफली, गंगाप्रसाद तिवारी और अन्य जनप्रतिनिधि, संत महाराज, कलेक्टर जेके जैन, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, अतिरिक्त कलेक्टर आलोक श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी, एसडीएम राजेश शाही, अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित थे।
निकले हाथी घोड़े
समारोह में वीर पृथ्वीराज की सेना भी शामिल थी। राजकुमारी चंद्रावली का आकर्षक ढंग से सजाया रथ एवं आल्हा ऊदल की सेना हाथी घोड़े पर सवार होकर चल समारोह के आगे-आगे होगी। जुलूस में नृत्य मंडलियां, अहीरी नृत्य, गैडी नृत्य, अखाड़े के साथ विशाल जन समुदाय समिम्लित रहेगा। शोभायात्रा श्री राम मंदिर छोटा बाजार से प्रारंभ होकर गणेश चौक, दुर्गा चौक, पुराना पावर हाउस, बड़ी माता मंदिर के सामने से चंद्रावली के उोले के सामने भुजलिया लिए महिलाएं, आल्हा गायन करते हुए थानीय कलाकार सम्मिलित रहेंगे। चल समारोह मेन रोड से होता हुआ गोल गंज, राज टाकीज, आजाद चौक होते हुए भुजलिया मैदान पहुंचा।
शोभायात्रा में उमड़ी भीड़
भुजलिया के अवसर पर छोटी बाजार से निकले चल सामारोह में शहर ही  नही आस पास के आमजन बड़ी तादात में छोटी बाजार पहुंचे। लोगों ने इस सामारोह में सम्मलित होकर भरपूर लुत्फ उठाया। शोभायात्रा में डीजे बाजे पर युवा थिरक रहे थे। वही घोड़ो पर सवार आल्हा ऊदल और पृथ्वीराज की सेना शोभायमान हो रही थी। इस सामारोह को देखने के  लिए लाखो लोग छोटी बाजार से बड़ा तालाब पहंचे।
पुलिस की रही चौकस निगाहें
भुजलिया पर्व के दिन पुलिस प्रशासन भी चौकस दिखाई दिया। भुजलिया के चल सामारोह समेत अन्य स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर रही। हर चौराहे समेत चल सामारोह में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था इस सामारोह में पुलिस अधीकारी भी पहुंचे। और मौके स्थल का जायजा लिया।   
बच्चों ने लिया झूले का आनंद
भुजलिया पर्व के असवर पर बड़ा तालाब के पास मेला भी भरा था। जिसमें खिलौनों, मिठाइयों, गुपचुप चाट के अलावा अन्य चटपटे व्यजनों से मेला सजा था। जहां बच्चों ने अपने लिए खेल खिलौन इत्यादी की खरीदी की। वही चटपटे व्यंजनों को लुत्फ उठाया। इसके अलावा बच्चों ने झूला झूलने में भी कोई कसन नहीं छोड़ी।
मुस्लिम भाईयों ने किया स्वागत
आजाद चौक एवं अन्य मुख्य स्थलों पर मुस्लिम भाईयों द्वारा स्वागत करने पर कहा कि रक्षा बंधन, भुजलिया एवं ईद का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाता है। लोग एक दूसरे का स्वागत करते है। इस तरह का भाईचारा छिन्दवाड़ा में देखने को मिलता है जो कौमी एकता की मिसाल है। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन और भुजलिया त्यौहार की बधाई भी दी।
शोभायात्रा में शामिल हुए जनप्रतिनिधि
प्रभारी मंत्री माता मंदिर, गोल बाजार, राज टाकीज, दीवानची मोहल्ला एवं बैल बाजार तक पैदल चले। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ भुजलिया जुलूस में पैदल भ्रमण कर आम जनता से मुलाकात की और आम जनता का अभिवादन भी स्वीकार किया। भुजलिया पर्व में राम मंदिर से चल समारोह प्रारंभ हुआ तथा बड़ा तालाब में आल्हा समर के बाद भुजलियों का तालाब में विर्सजन किया गया।
इख्लाक हत्याकांड का दिखा असर
भुजलिया चल समारोह पर इख्लाक हत्याकांड का असर साफ नजर आया। समारोह में पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष एक भी बड़ा नेता नजर नहीं आया। हालांकि इसके पीछे एक कारण और बताया जा रहा है। समारोह से जुड़े एक नेता पुत्र का पिछले दिनों एक अन्य हत्याकांड में नाम आने के बाद नेताओं ने इस समारोह से कन्नी काट ली।
ड्रोन कैमरे से रखी नजर
भुजलिया पर्व को लेकर पुलिस काफी सतर्क रही। चल समारोह पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी गई। यह सब पुलिस अधीक्षक की निगरानी में हो रहा था। कलेक्टर जेके जैन भी पल-पल की खबर ले रहे थे। व्हाट्सअप और फेसबुक पर भुजलिया यात्रा को लेकर चर्चा में आए पत्र के चलते पुलिस ने कड़ा पहरा लगाया था। शोभायात्रा का रूट हर बार की तरह वही रहा।
 

 

Source : ब्यूरो

10 + 11 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]