मासोद में महिला मंडल तथा पंचायत पदाधिकारियों ने चलाया सफाई अभियान

मुलताई। ग्राम मासोद में नेहरू युवा केन्द्र बैतूल के मार्गदर्शन में मुस्कान महिला मंडल एवं पंचायत के पदाधिकारियों द्वारा मिलकर पंचायत परिसर सहित बाजार चौक में सफाई अभियान चलाया गया। सरपंच भास्कर मगरदे द्वारा सभी सदस्यों को इस दौरान सफाई करने तथा अन्य लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। समग्र स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित उक्त कार्यक्रम में सरपंच मगरदे उपसरपंच गुलाब सिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पा सोनी एवं ब्लॉक एनवायसी मनीषा येरने, दुर्गेश भोयरे, सचिन, संजू सेंदरकर सहित पंचगणों द्वारा जगह-जगह सफाई की गई। दुर्गेश भोयरे ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत ग्रामीणों को सफाई से रहने आसपास साफ सफाई रखने की समझाईश भी दी गई।

 

Source : Rakesh agrwal/Akshay soni

1 + 5 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]