कर्ज से परेशान एक किसान ने की आत्महत्या दूसरे ने पिया कीटनाशक

मुलताई। क्षेत्र के दो किसानों ने कर्ज से परेशान होकर एक ने आत्महत्या कर ली वहीं दूसरे किसान ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। फिलहाल कीटनाशक पीने वाले किसान की हालत बैतूल जिला चिकित्सालय में गंभीर बताई जा रही है। मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम वंडली निवासी किसना इंगले 55 वर्ष विगत 21 जुलाई से लापता था जिसका शव रविवार गांव के तालाब में मिला। इधर माथनी में किसान पंचम पंवार उम्र लगभग 50 वर्ष बटाई पर लिए गए खेत में दो बार फसल खराब होने से परेशान था जिससे कर्ज के चलते उसने कीटनाशक पी लिया। पंचम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती किया गया। इस संबन्ध में मासोद चौकी प्रभारी संदीप परतेती ने बताया कि किसना के खेत का कुंआ धंसकने से वह परेशान था कि फसलों की सिंचाई वह कैसे करेगा क्योंकि उस पर कर्ज था इसलिए वह 21 जुलाई की रात से घर से कहीं चला गया था जिसका शव गांव के ही तालाब में रविवार मिला। बताया जा रहा है कि किसना पर लगभग दो लाख रूपए का कर्ज था। माथनी निवासी पंचम पंवार ने बंटाई पर खेत लिया था लेकिन दो बार से फसल खराब होने से वह परेशान था। उस पर दवाई सहित अन्य सामग्री का कर्ज हो गया था जिससे परेशान होकर उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। फिलहाल जिला अस्पताल बैतूल में पंचम की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Source : Rakesh agrawal/Akshay soni

15 + 15 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]