पंधाना में पकड़ाए मुलताई पेट्रोल पम्प पर डकैती के 4 आरोपी

मुलताई

हाइवे पर रिलायंस पेट्रोल पम्प पर विगत 12 जुलाई की रात हुई डकैती के 4आरोपियों को पुलिस ने पंधाना खंडवा में गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। अब पुलिस द्वारा आरोपियों को रिमांड पर लेकर अन्य आरोपियों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। 4 आरोपियों के पकड़ाने से नगर सहित क्षेत्र में हुए अन्य अपराधों का भी खुलासा होने की सम्भावना है। पुरे मामले में सब इस्पेक्टर ए आर खान ने बताया कि पुलिस द्वारा pstn डाटा के आधार पर पंधाना पंहुचकर विपिन भील दिनेश भिलाला धन सिंह तथा गुड्डू चारो निवासी टांडा जिला धार को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को पंधाना पुलिस द्वारा अन्य पेट्रोल पम्प पर हुई डकैती के अपराध में ही पकड़ा गया था। फ़िलहाल मुलताई पुलिस द्वारा कोर्ट से प्रोटेक्शन वारंट जारी कराया गया है जिसके बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

एक ही तरीके से सभी जगह डकैती.....

सब इस्पेक्टर ए आर खान ने बताया की चारो आरोपियों द्वारा सोहागपुर बालाघाट उकता बुरहानपुर तथा रतलाम के पेट्रोल पम्पो पर मुलताई की तरह ही डकैती की गई थी। डकैती के इस मामले में पुलिस द्वारा कुछ ही दिनों में आरोपियों को पकड़ना एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Source : Akshay soni/Rakesh agrawal

14 + 5 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]