नगरकोट के पास सड़क दुर्घटना में एक की मौत 3 गम्भीर घायल

मुलताई

हाइवे पर ग्राम नगरकोट के पास बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात्रि लगभग 1.30 बजे बेतुल की और जा रही बोलेरो खड़े कन्टेनर में घुस गई। जिससे उसमे कंडक्टर सिट पर सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई वहीँ चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक बेतुल बाजार निवासी चंद्रभान पिता संतोष राव करोले 24 वर्ष बताया जा रहा है वहीँ चालक राजेश पिता रामु यादव 30 वर्ष निवासी कुटखेड़ी थाना बोरदेही शेख इरशाद पिता शेख गफ्फार 30 वर्ष तथा संतोष उपासे 30 वर्ष दोनों निवासी बेतुल बताए जा रहे है। थाना प्रभारी सुनील लाटा ने बताया की बोलेरो का सामने का हिस्सा कन्टेनर में फंस गया था जिससे कंडक्टर सिट पर बैठे व्यक्ति का शव निकलने में लगभग 4 घंटे की मशक्कत करना पड़ा जिसके बाद शव निकालकर pm के लिए भिजवाया गया। वहीँ घायलो का मुलताई अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया।

Source : Akshay soni

10 + 1 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]