नागपंचमी पर अखाड़े में शस्त्र पूजन कर अभ्यास प्रारंभ

मुलताई

नगर में वर्ष 1947 से प्रारंभ तथा विगत 60 वर्षों से सतत निकल रहे जय बजरंग अखाड़े में शुक्रवार नागपंचमी पर्व पर शस्त्रों का पूजन कर पहलवानों द्वारा अभ्यास प्रारंभ किया गया। इसका प्रदर्शन भुजरिया पर्व पर धूमधाम से किया जाएगा जिसे देखने के लिए नगर सहित पूरे क्षेत्र से लोग उमड़ते हैं। बजरंग अखाड़ा के मीडिया प्रभारी विक्की साहू ने बताया कि प्रतिवर्ष  नागपंचमी पर शस्त्रों का पूजन कर पहलवान अखाड़े का अभ्यास प्रारंभ करते हैं। शुक्रवार भी पूजन कर अभ्यास प्रारंभ किया गया।  आगामी भुजरिया पर्व पर नेहरू वार्ड से अखाड़ा निकाला जाएगा जिसमें पहलवानों द्वारा हैरत अंगेज प्रदर्शन किए जाएगें। अखाड़े का प्रदर्शन गांधी चौक तथा फव्वारा चौक में होगा। प्रथम दिन अखाड़ा अध्यक्ष योगेश दियावार, गणेश साहू, दिलीप साहू, संदीप चौधरी, मुकेश पहलवान, प्रेम साहू, लोकेश साहू, धनराज साहू, भूषण साहू तथा दीपक साहू द्वारा अभ्यास किया गया। गौरतलब है कि भुजरिया पर्व पर नगर में भुजरिया निकलने के साथ ही अखाड़ों का भी प्रदर्शन होता है जिसमें सिर से ट्यूबलाईट तोड?ा, कीलों पर लेटर छाती से मोटरसायकल चलवाना जैसे अनेक हैरतअंगेज प्रदर्शन किए जाते हैं जो नगरवासियों सहित पूरे क्षेत्रवासियों के आकर्षण का का केन्द्र होते हैं।

 

Source : Akshay soni/Rakesh agrawal

6 + 6 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]