नन्दकुमार सिंह चौहान आज लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठकें

छिंदवाड़ा। भाजपा जिला महामंत्री शिव मालवी ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नन्दकुमार सिंह चौहान 05 अगस्त को नागपुर मार्ग से पांढुर्णा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 06 अगस्त रविवार को छिंदवाड़ा के नगरीय निकाय चुनाव क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को चुनावी गुर एवं ऊर्जा प्रदान करने सुबह 10 बजे पांढुर्णा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। तत्पश्चात सुबह 11.30 बजे मोहगांव हवेली में, दोपहर 2 बजे सौसर में, शाम 4.30 बजे जुन्नारदेव में, शाम 6 बजे दमुआ में एवं रात्रि 9 बजे हर्रई के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। हर्रई बैठक के पश्चात लखनादौन के लिये प्रस्थान करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र परमार ने सभी चुनाव क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि बैठक में उपस्थित होकर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने हेतु प्रदेशाध्यक्ष का मार्गदर्शन प्राप्त करें।

Source : ब्यूरो

9 + 1 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]