मुलताई नपा अध्यक्ष को अलग-थलग करने तैयार हुई स्क्रिप्ट

मुलताई
मुलताई की राजनीती में अहम और स्वयम् का वर्चस्व हमेशा से ही मायने रखता है। इसी वर्चस्व की भेंट मुलताई का विकास चढ़ रहा है।
खेर मुलताई के नगर पालिका अध्यक्ष को राजनीती के नक्शे से अलग-थलग करने के लिए भाजपा के एक गुट ने एक नई स्क्रिप्ट तैयार की है।इस नई स्क्रिप्ट के तहत नपा अध्यक्ष का नाम ग्रामीण कार्यक्रमो के बाद नगर के कार्यक्रमो से भी हटाया जा रहा है।
एक्सीलेंस स्कूल में अंग्रेजी की क्शाओ की शुरुआत के प्रोग्राम की सुचना तक अध्यक्स को नही दी गई थी।
प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में भी औपचारिकता निभाने उन्हें बुलाया गया व्ही शिलालेख से भी उनका नाम नही है जबकि पत्थर यही बनाया गया है।
कोशिश ये है कि नपा अध्यक्ष का पूरी तरह से बायकॉट हो जाये।
आस्तीन में सांप पाल रहे अध्यक्ष
ऐसा नही है की दूसरा गुट ही नपा अध्यक्ष को अलग थलग करने के लिए काम कर रहा है, नपा अध्यक्ष के कुछ खास सिपासालार भी जयचन्द बने है। अध्यक्ष आस्तीनों में सांप पाल रहे है, जिसकी खबर तक उन्हें नही है। ये सांप अध्यक्ष के मुह फेरते ही डसते है। अब अध्यक्ष की क्या मजबूरी है कि इन सांपो को दूध पिला रहे है।

Source : Rakesh Agrawal

9 + 8 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]